शाम्हो थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में विवादित जमीन पर मक्का फसल की लूट के दौरान बुधवार को राहुल यादव और हरे राम यादव गिरोह के बीच करीब तीस राउंड फायरिंग हुई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है और राहुल यादव के आवेदन पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।