मढ़ौरा: मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा
Marhaura, Saran | Jul 10, 2026 शुक्रवार की दोपहर एक बजे स्वास्थ्य विभाग के साथ स्थानीय बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा किया और आवश्यक बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिये। इस संबंध में बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने कहा कि मढ़ौरा में कुल 32 टीमो के माध्यम से प्रत्येक दिन टीबी रोग हेतू स्क्रीनिंग कराई जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय है।