बीना: ग्राम बैलई के कुएं में गिरा बैल, गौ सेवा समिति ने पुलिस व क्रेन की मदद से बैल को कुएं से निकाला बाहर
Bina, Sagar | May 8, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेल में कल शाम सूखे कुएं में बैल गिर गया। बैल को कुएं में देख ग्रामीणों ने पुलिस व गौ सेवा समिति को मामले की सूचना दी। मौके पर गौ सेवा समिति सदस्य पहुंच गए और काफी प्रयास के बाद भी बेल को रात में नहीं निकाला जा सका, वही आज थाना प्रभारी विजय राजपूत के द्वारा क्रेन की व्यवस्था की और 2 घंटे की मशक्कत के बाद बैल को बाहर निकाला।