बीना: कृषि उपज मंडी के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखी लोहे की चादरों से टकराने से बाइक चालक हुआ घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | May 7, 2024 फरियादी जयप्रकाश पिता ओमप्रकाश निवासी खिरिया वार्ड जो बाइक से जा रहा था, तभी खुरई रोड कृषि उपज मंडी के बाहर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली जिस पर लोहे की चादरें रखी थी , टकरा जाने से बाइक चालक घायल हो गया, घायल का सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और ट्रैक्टर को जप्त कर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।