बीना: जवाहर वार्ड से 18 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज
Bina, Sagar | May 7, 2024 मिली जानकारी अनुसार 18 वर्षीय सृष्टि निवासी जवाहर वार्ड जो घर से बीना बताए कहीं चली गई। जब वह शाम को वापस नहीं लोटी तो परिजन युवती की तलाश आसपास एवं रिश्तेदारों में करते रहे, लगातार तलाश के बावजूद जब युवती का कहीं पता नहीं पड़ा तो परिजन बीना थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई वहीं पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।