बीना: बीना में लोकसभा चुनाव का करीब 65% हुआ मतदान, ग्राम देवल में नाराज ग्रामीण नहीं पहुंचे मतदान करने
Bina, Sagar | May 7, 2024 लोकसभा चुनाव में बिना विधानसभा में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया, गर्मी के इस तेज तापमान में भी बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे मतदाता, जिसमें नए मतदाताओं एवं बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ मतदान किया। बीना विधानसभा में करीब 65% लोगों ने मतदान किया। वही ग्राम देवल में करीब एक दर्जन लोगों ने ही किया मतदान किया।