मंझनपुर: 2027 में फिर प्रचंड जीत का दावा, PDA पर बीजेपी का पलटवार, कौशाम्बी में बोले काशी क्षेत्र अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया कौशाम्बी पहुंचे। मंझनपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।