रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने आंधी और बारिश से हुई जनहानि पर मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दिलवाई
डीएम के निर्देश पर गुरुवार दोपहर 2 बजे मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर ही 4-4 लाख की सहायता राशि दी गई जो कि बुधवार शाम आई आंधी के दौरान चपेट में आकर मृत हो गए थे,कुछ बीते दिनों में अन्य प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोग भी शामिल थे।उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज आंधी बारिश की दुर्घटना में मृतक महेंद्र घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और सहायता उपलब्ध करवाई।