सरोजनी नगर: यूपी के उपचुनाव में 9 सीटों में केवल तीन सीटों पर है लड़ाई, मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दिया बयान
आज मंगलवार की सुबह 11:00 बजे लगभग उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उपचुनाव पर कहा, "9 सीटों में से सिर्फ 3 सीटों पर लड़ाई है - करहल, कुंदरकी और सीसामऊ। बाकी सभी सीटों पर हम एकतरफा जीत हासिल करेंगे और ये सीटें भी हम जीतेंगे... वे इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में बसपा का वोट सपा को चला गया था।