सरोजनी नगर: आशियाना में एंबुलेंस सेवा से बर्खास्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मदद की गुहार लगाई
आज सोमवार की दोपहर 12:00 लगभग देखने को आया कि आशियाना क्षेत्र स्थित जीवीके ईएमआरए ग्रीन हेल्थ सर्विस के कार्यालय पर काफी संख्या में यूपी डायल 108 और 102 एंबुलेंस सेवा से बर्खास्त कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तो इस दौरान बताया गया कि नौकरी पर वापस रखे जाने व अन्य कई मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया है।