स्वार: मुंसीगंज तिराहे पर वर्षों से बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय, स्थानीय लोगों ने व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग
Suar, Rampur | Jul 13, 2026 जनपद रामपुर के स्वार-रामपुर मार्ग स्थित मुंसीगंज तिराहे पर बना सार्वजनिक शौचालय पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है। शौचालय के मुख्य द्वार पर ताले लगे हुए हैं, जिन पर जंग तक लग चुकी है। इससे राहगीरों, स्थानीय लोगों और आसपास आने-जाने वाले नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।