टीकमगढ़: हमले के 16 दिन बाद हुई मौत, पत्नी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार; हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
टीकमगढ़: मोटे का मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जमील खान की पत्नी हसीना बानो ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पति की मौत को हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 6 मई को जमील खान पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद उपचार के दौरान 22 मई को उनकी मौत हो गई।