नवाबगंज: जैदपुर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली से 1 घायल, सरसों को नुकसान की आशंका
बाराबंकी जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। जैदपुर सफदरगंज जैसे इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।