बिंदकी: शाहजहांपुर से बनियन खेड़ा तथा बिजौली से दिलावलपुर तक के रास्ते के नवनिर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव से बनियन खेड़ा गांव तक के मार्ग तथा देवमई विकासखंड क्षेत्र के बिजौली से लेकर दिलावलपुर गांव तक के मार्ग के नवनिर्माण कार्य का रविवार को दिन में करीब 11:00 बजे जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने शिलान्यास किया। कहा कि दोनों रास्तों के नवनिर्माण हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा।