गुना नगर: महिलाओं पर नाराज हुई महारानी प्रियदर्शनी राजे, खजूरी गांव का वीडियो हुआ वायरल, कहा, खुद अपना काम करना सीखो
गुना में प्रचार के दौरान ग्वालियर की महारानी प्रियदर्शनी राजे का वीडियो वायरल हुआ है। गुना तहसील और बमोरी विधानसभा के खजूरी गांव में महिलाओ ने पानी की समस्या बताई। महारानी ने कहा, लिख कर दे दीजिए। इस पर महिलाओं ने कहा आप लिख लो, तो महारानी गुस्सा हो गई कहा, यह मेरा काम नहीं है अपना काम खुद करना सीखो। हालांकि कई गांव में में महारानी खुद लोगो की समस्याएं लिखी।