नानपारा: रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल सीमा का किया गहन निरीक्षण, संबंधितों को दिए निर्देश
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सीमा सुरक्षा को पुख्ता करने के दृष्टिगत थाना रूपईडीहा के चौकी शिवपुर मोहरनिया पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। सीमा की निगरानी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण रखने हेतु संख्या 652 /12 तक निरीक्षण किया गया।