महोबा: कुम्हरोड़ा गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 14, 2026 महोबा के कुम्हरोड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय नंद किशोर पुत्र चंद्रभान नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिसके चलते युवक कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।