झांसी: ग्राम खैरा के पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई, विपक्षी बना रहे पुराने मुकदमे में राजीनामे का दबाव
Jhansi, Jhansi | Jul 3, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक पीड़ित परिवार ने अपने पुराने मुकदमे में विपक्षी द्वारा राजीनामे का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि विपक्षी उन्हें लगातार धमका रहे हैं और समझौते के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है।