बहराइच: रूपईडीहा के हनुमान बाग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी
जिले के रूपईडीहा के हनुमान बाग के पास मंगलवार को संदिग्ध हालात में लहरपुरवा निवासी हलीम का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।