महावन: जयपुर-बरेली हाईवे पर तमंचा दिखाकर 7 लाख की लूट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के जयपुर-बरेली हाईवे पर बुधवार दोपहर बाइक सवार युवक से तमंचे के बल पर 7 लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया गया कि गौरई निवासी युवक महावन तहसील में जमीन का बैनामा कराने के लिए जा रहा था। कभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और ₹700000 लेकर फरार हो गए