सूरजगढ़: सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अध्यक्षता में CHO के साथ मासिक समीक्षा बैठक हुई
गुरुवार अपराह्न 1:30 बजे सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार की अध्यक्षता में CHO के साथ बैठक कर मासिक कार्यों की समीक्षा की गई.इस बैठक में DIO डॉक्टर अशोक भारती मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में आरआई, गैर संचारी रोग की स्क्रीनिंग,टीवी उन्मूलन कार्यक्रम तथा ओपीडी सेवाओं की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिया गया.