दतिया नगर: तंबाकू मुक्त दतिया का संदेश लेकर जागरूकता रथ निकला, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 31 मई को जिला प्रशासन दतिया द्वारा तंबाकू एवं नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने जागरूकता रथ को रवाना करते हुए तंबाकू मुक्त दतिया के निर्माण का संदेश दिया।जागरूकता रथ विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पहुंचेगा.