ब्यौहारी: सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से घुसी कार, हुआ बड़ा नुकसान
ब्यौहारी बस स्टैंड में सड़क पर खड़ी पिकअप वाहन में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई।घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे के आस पास की बताई जा रही है।