नीमराना: माजरी कला के रोडवाल टोल प्लाजा पर बदमाशों ने किया हमला, कर्मचारी घायल
Neemrana, Alwar | May 16, 2026 माजरी टोल प्लाजा पर देर रात बदमाशों ने लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों से मारपीट की। हमले में कई टोलकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना CCTV में कैद हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार टोल एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था और तभी से विरोध चल रहा था।