आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट पर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर CM को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बुधवार को दिन में उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले जल निगम विभाग के कर्मचारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा। समिति के मीडियाप्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में प्रत्येक जिले में धरना प्रदर्शन करके केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर धरना दिया गया।