आज़मगढ़: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा वृहद अभियान, सीएमओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
जिले में 10 से 28 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर फाइलेरिया के उन्मूलन से संबंधित दवाओं का वितरण किया जाएगा। इसके लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और टीमों का गठन किया गया है। CMO डॉ इंद्र नारायण तिवारी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। एक वर्ष से ज्यादा उम्र के 4601647 लोगों को घर घर जाकर 4009 टीम के 8018 कर्मी दवा देंगे।