सिमडेगा: कुलुकेरा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला झुलसी, सिमडेगा सदर अस्पताल में हुई मौत
सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलुकेरा गांव में रविवार को बिजली करंट की चपेट में आने से द्रोपदी देवी नामक महिला झुलस गई। परिवार वालों ने उसे सिमडेगा सदर अस्पताल लाया जहां पर उसकी मौत हो गई बताया गया कि वह सीधी घर से हटा रही थी इसी दौरान करंट की संपर्क में आ गई ।इधर भाजपा नेता श्रद्धानन्द बेसरा ने प्रशासनिक लापरवाही का भी इस पर आरोप लगाया है।