#Balotra: बालोतरा पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
अवैध खनन में प्रयुक्त वाहन डम्पर, जेसीबी व 05 ट्रैक्टर-ट्रोली जब्त।
कुल 07 आरोपी पुखराज, रमेश मेगवाल, विक्रम, रोशनखां, बाबूलाल, हरिराम व कानाराम गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध खनन के कारोबारियों पर विधिक शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री बाबुलाल मुरारिया आरपीएस, वृताधिकारी बालोतरा एवं श्री गिरधरसिंह आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के निकट सुपरविजन में श्रीमती शारदा नि.पु. थानाधिकारी जसोल एवं श्री विशाल कुमार उनि. थाना प्रभारी सिणधरी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी खनन/परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक डम्पर, बिना नम्बरी एक जेसीबी तथा कुल 05 ट्रैक्टर मय ट्रोली को जब्त कर कुल 05 प्रकरण दर्ज कर कुल 07 आरोपी चालकों पुखराज, रमेश मेगवाल, विक्रम, रोशनखां, बाबूलाल, हरिराम व कानाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार मुलजिमः-
01. पुखराज पुत्र बाबुलाल, जाति भील, उम्र 34 वर्ष, पैशा चालक, निवासी किटनोद, पुलिस थाना जसोल, जिला बालोतरा,
02. रमेश पुत्र हनुमानराम, जाति मेगवाल, उम्र 31 वर्ष, पैशा चालक, निवासी आसोतरा, पुलिस थाना जसोल, जिला बालोतरा,
03. विक्रम पुत्र जगदीश, जाति भील, उम्र 20 वर्ष, पैशा चालक, निवासी धनोड़ा भादरेश, पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर, जिला बाड़मेर,
04. रोशन खां पुत्र रमजान खां, जाति मुसलमान, उम्र 23 वर्ष, पैशा चालक, निवासी मोहनपुरा बागावास, पुलिस थाना मण्डली, जिला बालोतरा,
05. बाबूलाल पुत्र जुगताराम, जाति जाट, उम्र 44 वर्ष, निवासी खारी, पुलिस थाना सायला, जिला जालौर,
06. हरिराम पुत्र खिंयाराम, जाति प्रजापत, उम्र 25 वर्ष, निवासी बामणी, पुलिस थाना सिणधरी, जिला बालोतरा,
07. कानाराम पुत्र हुकमाराम, जाति जाट, उम्र 40 वर्ष, निवासी दरगुड़ा, पुलिस थाना सिणधरी, जिला बालोतरा।
@policerajasthan
#BalotraPolice #RajasthanPolice #IllegalMining #MMDRAct #BajriMafia #NewCriminalLaw2023 #JasolPolice #SindhariPolice #BalotraNews #MMDR #Arrested #भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #बालोतरा #जसोल #सिणधरी #किटनोद #कनाना #बोरावास #पायला #आसोतरा #धनोड़ा #भादरेश #मोहनपुरा #बागावास #मण्डली #खारी #सायला #राजस्थान_पुलिस