गोरखपुर: राप्ती नदी में डूबने की घटनाओं पर प्रशासन सख्त, कमिश्नर और डीआईजी ने किया हादसा स्थलों का निरीक्षण
गोरखपुर में राप्ती नदी में बच्चों के डूबने की हालिया घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने उन स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां पिछले दिनों नदी में नहाने गए बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी। दोनों अधिकारियों ने साहूकोल उर्फ मिर्जापुर गांव और राजघाट क्षेत्र का दौरा