गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी के निर्देश पर ज़िले भर से शराब मामले में 1 महिला सहित 7 गिरफ्तार, देशी व विदेशी शराब ज़ब्त
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का सेवन,निर्माण,बिक्री की रोकथाम करने को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बेलागंज,गुरारू, बांकेबाजार,गुरारू सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से 1 महिला सहित कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।