मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उलीहातु गांव निवासी नताशा बिरूली ने शिकायत दर्ज कराई है कि 4 जुलाई को वह जरूरी कागजात की फोटोकॉपी कराने बाजार गई थीं। दोपहर में लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। चोर 1.20 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो चुके थे।