कुटुंबा: कुटुंबा में बाल विवाह व नशामुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, कानून की दी गई जानकारी
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय महाराजगंज में रविवार को बाल विवाह एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।