चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गुरुवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र में पैजानिया मार्ग व धनोरा मार्ग आदि पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार व सीओ चांदपुर ने निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।