सरदारशहर: धन्नासर प्लांट के शटडाउन के कारण सरदारशहर में जल सप्लाई दो दिन बंद
धन्नासर प्लांट शटडाउन के कारण सरदारशहर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई दो दिन तक बंद रहेगी। गुरुवार से सप्लाई पुनः सुचारू होने की संभावना जताई गई है। मुख्य अभियंता चूरू से मिली जानकारी के अनुसार आवश्यकता अनुसार टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से सहयोग और संयम की अपील की है।