थावे: थावे मंदिर के विकास के लिए डीएम ने किया निरीक्षण, टूरिज्म विभाग के अधिकारी भी थे मौजूद
थावे प्रखंड के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। साथ ही थावे मंदिर के विकास को लेकर टूरिज्म विभाग के पदाधिकारी के साथ मंदिर का निरीक्षण भी किया गया। इसकी जानकारी डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने गुरुवार की दोपहर तीन बजे दी।