कैराना: नगर में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ मनचले ने की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 19, 2024 कैराना नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल से पढ़ाई करने के बाद अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि मोहल्ले में आशु उर्फ अंधा ने अपने घर के सामने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।