कैराना: युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ कांधला थाने में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 19, 2024 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी जुल्फान ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका भाई फुरकान गांव से कांधला आ रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।