रजौली: अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत, रैली के माध्यम से दिया गया सुरक्षा का संदेश
Rajauli, Nawada | Apr 15, 2026 नवादा जिले के रजौली में बुधवार को सुबह 8 बजे अनुमंडलीय अग्निशमन विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ श्रद्धा और जागरूकता के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई बंदरगाह विस्फोट में शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।