शिवपुरी नगर: जिम से लौट रहे कंप्यूटर ऑपरेटर की गुना बायपास के पास सड़क हादसे में मौत, बारिश के बीच खड़े आयशर ट्रक से टकराई बाइक
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक जिम से घर लौट रहा था,तभी गुना बायपास स्थित गौशाला मोड़ के पास सड़क पर खड़े एक आयशर मिनी ट्रक से उसकी बाइक पीछे से टकरा गई।हादसे के समय बारिश हो रही थी।गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया