राजनांदगांव: शहर के पोस्ट ऑफिस चौक,भगत सिंह चौक फ्लाईओवर के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण,26 ठेला गुमटी हटाए गए
राजनांदगांव शहर के पोस्ट ऑफिस चौक,भगत सिंह चौक में सु-व्यवस्थित पार्किंग के लिए नगर निगम तथा यातायात की टीम द्वारा सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत आज इन दोनों स्थानों पर नगर निगम की टीम और यातायात की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 26 ठेला व गुमटी हटाने की कार्रवाई की गई है और वहां खड़े वाहन हटाने वाहन मालिकों को समझाईश दी गई है।