राजनांदगांव: कलेक्टर के निर्देश में डोंगरगढ़ के मातेकटा में एक आरोपी के पास से 22.500 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त
राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा निर्देश में जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में डोंगरगढ़ के मातेकटा में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के पास से 22.500 बल्क लीटर देशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जेल दाखिल किया गया।