मंडी: राष्ट्रीय कैडेट कोर वायु सेना विंग के कैडेट सार्जेंट कार्तिक ठाकुर ने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में लिया भाग
Mandi, Mandi | Feb 9, 2024 राष्ट्रीय कैडेट कोर वायु सेना विंग मंडी के कैडेट सार्जेंट कार्तिक ठाकुर ने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली- 2024 मे भाग लिया। कैडेट सार्जेंट कार्तिक ठाकुर ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट श्रेणी में चयनित किए गए। कार्तिक ठाकुर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय का गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में प्रतिनिधित्व किया।