मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बोचहा पंचायत में गुरुवार की दोपहर बाद करीब 1: 02 अग्निशमन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को आग से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। वहीं, ग्रामीणों के बीच पर्चे का भी वितरण किया गया।