चूरू: गांव घन्टेल के पास सड़क हादसे में जोड़ी गांव के 2 युवक गंभीर घायल, बाइक की टक्कर से गोवंश की हुई मौत
Churu, Churu | Dec 5, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र में घंटेल गांव के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि एक बेसहारा गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जोड़ी निवासी 25 वर्षीय राजेश गोस्वामी व 30 वर्षीय सोमवीर उर्फ सोनू गोस्वामी बाइक से चूरू की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर दौड़ रहे एक बेसहारा गोवंश से बाइक टकरा गई।