चूरू: जिले में पोने 2 लाख निष्क्रिय बैंक खातों में ₹50 करोड़ अनक्लेमड, टाउन हाल में हुआ 'आपकी पूंजी आपका अधिकार' कार्यक्रम
Churu, Churu | Dec 5, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के टाउन हॉल में आपकी पूंजी–आपका अधिकार अभियान को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, बैंक अधिकारी और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि जुड़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि चूरू जिले के करीब पौने दो लाख निष्क्रिय बैंक खातों में 50 करोड़ रु अनक्लेमड पड़े हैं।