जगदलपुर: नगरनार पुलिस ने जब्त किया ₹14,94,000 का गांजा, हरियाणा के 2 आरोपियों को भी किया गिरफ्तार
शनिवार को नगरनार पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपने संयुक्त अधिपत्य के आर्मी कैमोफ्लाईज कलर के दो पिठ्ठु बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास एनएच 63 रोड किनारे खड़े हैं और उड़ीसा से जगदलपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे है। सुचना पर नगरनार पुलिस ने धनपुंजी आरटीओ नाका के पास रेड कार्यवाही की ।