गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नंदगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 29/2026 में वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार बिन्द को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहलवानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।