मुगलसराय: सीकरी में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट की घटना पर मुगलसराय सीओ आशुतोष ने जारी किया बयान
जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के सीकरी में बीते कल यानी बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। घटना को लेकर गुरुवार दोपहर मुगलसराय सीओ आशुतोष ने बयान जारी कर बताया कि एक पक्ष पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि पीड़ित पक्ष के तहरीर के आधार पर आक्रामक पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।