मुगलसराय: अटल सेतु ब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की हुई मौत
जनपद के पीडीडीयू नगर में अटल सेतु ब्रिज के नीचे मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। पीडीडीयू नगर के पाकेट संख्या चार कांशीराम आवास निवासी जीतलाल सफाई कर्मचारी का काम करता है। जिसका 16 वर्षीय पुत्र किशन रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस कार्रवाई में जुट गई।