मुगलसराय: यातायात माह के दौरान नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय में छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता बढ़ाने हेतु किया गया जागरूक
एसपी के निर्देशन में यातायात माह के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेंद्र यादव द्वारा बुधवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय में यातायात जागरूकता संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेंद्र यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को हेलमेट का प्रयोग,तीन सवारी न बैठाने आदि को लेकर बताया गया।